मारुति की इस कार ने बजा डाला है सबका बैंड, अपनी बहन बलेनो को भी नहीं छोड़ा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 25, 2023, 02:18 PM IST

Maruti Suzuki ने अप्रैल 2023 में ही नई Fronx भारत में लॉन्च की है जिसे ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ही महीने औसत इस कार की 10,000 से भी ज्यादा यूनिट बेच रही है जो तगड़ी डिमांड होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई फ्रॉन्क्स की ताबड़तोड़ बिक्री
  • 10,000 से ज्यादा औसत मासिक
  • जोरदार फीचर्स से लैस है कार

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स अब भारतीय ग्राहकों की नई फेवरेट बन गई है। इस कार ने ग्राहकों की चहेती बलेनो को भी बिक्री में पीछे छोड़ दिया है। अप्रैल 2023 में लॉन्च हुई इस पैसा वसूल कार की हर महीने 10,000 से भी ज्यादा कारें बिक रही हैं। कंपनी ने नई फ्रॉन्क्स एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 13.14 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलर कारों में एक बलेनो हैचबैक को इसने बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Maruti Suzuki Fronx Sales Boom

रुति सुजुकी की बेस्ट सेलर कारों में एक बलेनो हैचबैक को इसने बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है

किराए पर घर ला सकते हैं

मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स एसयूवी के लिए सब्सक्रिप्शन विकल्प भी मुहैया कराया है। मारुति सुजुकी सब्सक्राइब के जरिए ग्राहक बिना एसयूवी को खरीदे मासिक किराए पर घर ला सकते हैं। नई फ्रॉन्क्स एसयूवी के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान 17,378 रुपये मासिक से शुरू होता है जिसमें सभी टैक्स और सर्विस चार्जेस शामिल हैं। इनमें वाहन की कीमत, रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और रोड साइड असिस्टेंस सब शामिल है, आपको बस हर महीने इसका किराया देकर कार इस्तेमाल करते रहना होगा।

End of Feed