Maruti Suzuki ला रही नई जनरेशन Swift, मिलेगा बंपर माइलेज वाला हाइब्रिड इंजन!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 5, 2024, 01:40 PM IST

New Generation Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी जल्द भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है जिसके साथ कंपनी हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दे सकती है। स्विफ्ट को नई पावरट्रेन मिलने के बाद इसका माइलेज पहले से कई ज्यादा बढ़ने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी नई जनरेशन स्विफ्ट
  • हाइब्रिड इंजन दे सकती है कंपनी
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी हैचबैक

Maruti Suzuki New Generation Swift: मारुति सुजुकी जल्द भारत में ग्राहकों की चहेती स्विफ्ट हैचबैक की नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस किफायती और सस्ती कार के साथ कंपनी हाइब्रिड इंजन भी पेश कर सकती है जिससे ये एक लीटर पेट्रोल में जोरदार माइलेज देने लगेगी। कंपनी ने हाल में इस कार से पर्दा हटाया है जिसमें नया इंजन मिलने वाला है और ये इंजन दमदार भी होगा। फुर्तीले इंजन के साथ ग्राहकों को नई स्विफ्ट में जोरदार माइलेज भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन 23.40 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं इसका हाइब्रिड इंजन एक लीटर पेट्रोल में 24.50 किमी तक चलेगा।

Maruti Suzuki New Generation Swift

इसका हाइब्रिड इंजन एक लीटर पेट्रोल में 24.50 किमी तक चलेगा

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed