Jinmy 5 Door: नए नाम से होने वाली है Maruti Gypsy की वापसी, 5 दरवाजों वाला मॉडल लॉन्च को तैयार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 20, 2022, 12:10 PM IST

Maruti Suzuki भारत में बहुत जल्द बिल्कुल नई Jimny SUV लॉन्च करने वाली है जिसे अब 5 दरवाजों के साथ लॉन्च किया जाएगा. हाल में बिना किसी केमुफ्लाज इस कार को डेब्यू से पहले देखा गया है जो काफी सुंदर है.

KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki Gypsy करेगी वापसी
  • Jimny नाम के साथ मिला नया रूप
  • Auto Expo 2023 में लॉन्च होगी SUV

Maruti Suzuki Jimny 5 Door Debut: मारुति सुजुकी जिप्सी तो आपको याद होगी ही, कंपनी इसे नए अवतार और नए नाम के साथ मार्केट में दोबारा लॉन्च करने वाली है. सुजुकी जिम्नी के नाम से इस नई एसयूवी को अब 5 दरवाजों के साथ पेश किया जाएगा जिसे हाल में बिना किसी स्टिकर के देखा गया है. ये नई ऑफरोडर दिखने में तगड़ी है और लॉन्च होते ही ये एसयूवी मार्केट पर छा सकती है. अलग-अलग रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मारुति सुजुकी जिम्नी ऑफ-रोडर को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से जिम्नी के लॉन्च को लेकर अब भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Maruti Suzuki Jimny 5 Door Spotted

माि सु जि्न - को टो एकसपो 2023 ें न् कत है.

बड़े साइज में आएगी 5-डोर जिम्नी

रिपोर्ट्स की मानें तो 5-डोर जिम्नी का आकार 3-डोर मॉडल के मुकाबले बढ़ गया है, इस एसयूवी की लंबाई 3,840 मिमी हो गई है और इसका व्हीलबेस भी बढ़कर 2,540 मिमी हो गया है. इसके अलावा कार का कद और चौड़ाई समान रहेंगे. सुजुकी ने जिम्नी के इंजन को भी अपग्रेड किया है और अब ये 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो हाइब्रिड तकनीक से लैस है. दिखने में नई सुजुकी जिम्नी बहुत जोरदार है और इसका तगड़ा अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है कि अब महिंद्रा एसयूवी की टेंशन सच में बढ़ने वाली है.

End of Feed