दुनिया 'मेड इन इंडिया' मारुति की हुई दीवानी! FY26 में एक्सपोर्ट का टूटा रिकॉर्ड; रचा नया इतिहास

Maruti Suzuki Export Record FY26: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) में निर्यात के मामले में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। 'मेड इन इंडिया' कारों का जलवा अब सिर्फ भारतीय सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी सिर चढ़कर बोल रहा है।

Maruti Suzuki Export Record FY26: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ‘मेड इन इंडिया’ कारों के निर्यात (exports) के मामले में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज किया, जो भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Maruti Suzuki

मेड इन इंडिया कारों की बढ़ रही मांग (Photo: Maruri Suzuki)

मेड इन इंडिया कारों की बढ़ रही मांग

Maruti Suzuki ने वित्त वर्ष 2025-26 में 4.47 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया, जो कंपनी के लिए अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 34% से अधिक की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। यह प्रदर्शन यह भी बताता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय कारों की मांग लगातार बढ़ रही है।

End of Feed