Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी एक SUV, गुजरात में होगा इसका उत्पादन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 6, 2023, 09:54 PM IST

मारुति सुजुकी लगातार अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है जो एक एसयूवी होगी। कंपनी ने अब ये साफ कर दिया है कि इसे 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक लॉन्च किया जाएगा और इसका प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार
  • गुजरात प्लांट में होगा इसका उत्पादन
  • 2024 के अंत तक लॉन्च होगी eSUV

Maruti Suzuki Electric SUV: मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय मार्केट में नई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है। अब कंपनी ने ये जानकारी दी है कि पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन मारुति सुजुकी की गुजरात फैक्ट्री में किया जाने वाला है। इसके अलावा यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार एक एसयूवी होगी जिसे 2024-25 में लॉन्च किया जाने वाला है। ये मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जो संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। ईवीएक्स कोडनेम वाली इस ईवी को शानदार लुक दिया गया है जो देखने लायक है।

Maruti Suzuki First Electric Car Will Be A SUV

एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है

शानदार है एक्सटीरियर और स्टाइल

नई मारुति सुजुकी ईवीएक्स का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा। कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है। अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है। कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं। बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है।

End of Feed