Maruti Suzuki Cars Price List (May 2025) in India: मारुति की कारों में सबसे सस्ता मॉडल ऑल्टो K10 है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये है। वहीं सबसे महंगा मॉडल इनविक्टो है, जिसकी कीमत 25.51 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति भारत में 17 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें SUV कैटेगरी में 4 कारें, सेडान कैटेगरी में 2 कारें, हैचबैक कैटेगरी में 7 कारें, MUV/MPV कैटेगरी में 3 कारें और मिनीवैन कैटेगरी में 1 कार शामिल हैं। मारुति की भारत में 3 आगामी कारें भी हैं, जो जल्द ही लॉन्ग होंगी। इनमें ई विटारा, ग्रैंड विटारा 7 सीटर और वैगन आर शामिल हैं। आगे चेक करें मारुति की कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट।
मारुति कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट
ये भी पढ़ें -
मारुति की सबसे सस्ती कारें :
- मारुति सुजुकी ऑल्टो के-10 : शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी सिलेरियो : शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी ईको : शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी वैगनआर : शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी इग्निस : शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये
6.5 लाख रु से 7.5 लाख रु तक की कारें :
- मारुति सुजुकी स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी बलेनो : शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी डिजायर : शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स : शुरुआती कीमत 7.54 लाख रुपये
8.7-10 लाख रु तक की रेंज वाली कारें :
- मारुति सुजुकी ब्रेजा : शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी अर्टिगा : शुरुआती कीमत 8.96 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी सिएज : शुरुआती कीमत 9.42 लाख रुपये
मारुति की सबसे महंगी कारें :
- मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा : शुरुआती कीमत 11.42 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी एक्सएल-6 : शुरुआती कीमत 11.83 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी जिम्नी : शुरुआती कीमत 12.76 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी इनविक्टो : शुरुआती कीमत 25.51 लाख रुपये
मारुति की आने वाली कारें :
- मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल : अनुमानित कीमत 8.5 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी ई-विटारा : अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये
- मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 7 सीटर : अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये
रेट हो सकते हैं अलग
ध्यान रहे कि यहां रेट कार वाले पोर्टल के अनुसार बताए गए हैं। आपकी करीबी डीलरशिप पर कारों के रेट अलग हो सकते हैं। इसलिए फाइनल रेट जानने के लिए करीबी डीलरशिप पर जरूर संपर्क करें।
