Maruti Suzuki Car Price Hike: अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से गुरुवार को घोषणा की गई कि वह 1 जून से अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। मारुति की कारों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
मारुति सुजुकी ने सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का किया ऐलान।
गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कंपनी ने बढ़ती महंगाई और लगातार लागत में हो रही वृद्धि को कारण बताया है। कंपनी के मुताबिक उनके सभी मॉडल्स की कारों की कीमतों में 1 जून 2026 से करीब 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से सभी मॉडल्स की नई कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है।
इस वजह से लिया गया फैसला
कंपनी की मानें तो पिछले कुछ समय से कंपनी लगातार लागत को कम करने के लिए कॉस्ट रेडक्शन के अलग-अलग तरीकों पर काम कर रही थी ताकि बढ़ती महंगाई का ग्राहकों की जेब पर असर न पड़े। हालांकि अब तेजी से बढ़ती लागत और दूसरे खर्च की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। कंपनी के इस फैसले से प्राइस कीमतों में होने वाला बदलाव हर मॉडल्स पर अलग-अलग होगा।
आम आदमी की जेब का बढ़ेगा बोझ
मारुति सुजुकी का यह फैसला आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ाने वाला है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी आम आदमी और मिडिल क्लास की फेवरेट कंपनी है। एंट्री लेवल और मिड रेंज सेगमेंट की कार में कंपनी की अच्छी खासी पकड़ है। इन सेगमेंट में अगर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की बात करें तो Alto, WagonR, Celerio और Swift की जमकर डिमांड रहती है। ऐसे में अब जब कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है तो इन कारों की कीमतों में भी जून से इजाफा होगा। इन बजट गाड़ियों को खरीदने के लिए अब लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
मारुति सुजुकी की गाड़ी खरीदने पर आपकी जेब पर कितना बोझ बढ़ेगा यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आप कौन सा मॉडल खरीद रहे हैं। कंपनी ने 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है जो अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग तरह से लागू होगी।
