Mahindra आने वाले महीनों में दो बड़े प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है XEV 9S और XUV700 फेसलिफ्ट। कंपनी 27 नवंबर 2025 को XEV 9S का ग्लोबल डेब्यू करेगी, जबकि अपडेटेड XUV700 का प्रोडक्शन दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। दोनों SUVs की बिक्री 2026 की शुरुआत में शुरू होगी।
2026 Mahindra XUV700 Facelift/Photo-Mahindra
अपग्रेडेड डिजाइन
लीक तस्वीरों से पता चलता है कि नई XUV700 फेसलिफ्ट में डिजाइन के कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इनलेट्स, और नए डिजाइन की ट्विन-पॉड हेडलैम्प्स मिलने की उम्मीद है। फ्रंट बंपर और LED DRLs का डिजाइन भी बदला जाएगा। बोनट, फेंडर और डोर पैनल में कोई बदलाव नहीं होगा। साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स इसे एक नया लुक देंगे। पीछे की ओर SUV में नया लाइटिंग पैटर्न, कनेक्टेड लाइटबार और बदला हुआ बंपर देखने को मिल सकता है।
नए फीचर्स के साथ केबिन अपडेट
अंदरूनी हिस्से में कई अहम अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। 2026 XUV700 फेसलिफ्ट में XEV 9e जैसा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा SUV को Harman/Kardon का प्रीमियम साउंड सिस्टम और कुछ नए फीचर्स मिलने की संभावना है। पहले की तरह इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
इंजन और गियरबॉक्स वही रहेंगे
मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। SUV में पहले की तरह ही 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन दिए जाएंगे। इसमें पेट्रोल इंजन 200bhp और 380Nm और डीजल इंजन 155bhp/185bhp और 360Nm/450Nm मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक विकल्प मिलेंगे। AWD सिस्टम सिर्फ डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में ही जारी रहेगा।
कीमत में मामूली बढ़ोतरी
फिलहाल Mahindra XUV700 की कीमतें 13.66 लाख रुपये से 23.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। डिज़ाइन और फीचर्स में किए गए अपग्रेड को देखते हुए, फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
