आज करेंगे बुकिंग तो जुलाई 2024 में मिलेगी Mahindra की ये SUV, फिर भी ग्राहक तैयार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 17, 2023, 01:37 PM IST

Mahindra XUV700 की डिमांड कम होने का नाम नहीं ले रही, इसी वजह से ग्राहकों को इस SUV पर लंबी वेटिंग भी दी जा रही है। XUV700 के टॉप मॉडल AX7L की बुकिंग करने पर 13 महीने की वेटिंग मिल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV700 पर लंबी वेटिंग
  • टॉप मॉडल के लिए 13 महीने लगेंगे
  • एंट्री लेवल वेरिएंट पर कम इंतजार

Mahindra XUV700 Waiting Period: महिंद्रा एक्सयूवी700 ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जा रही है और इसकी बिक्री में कंपनी को लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। लॉन्च के बाद इसकी डिमांड में जोरदार इजाफा हुआ, यही वजह है कि ग्राहकों को इस कार पर लंबी वेटिंग मिलना अब भी जारी है। जहां एंट्री लेवल एमएक्स और एएक्स3 ट्रिम्स पर 6 महीने की वेटिंग चल रही है, वहीं एएक्स5 8 महीने की वेटिंग के साथ बेचा जा रहा है। सबसे ज्यादा वेटिंग एएक्स7 और एएक्स7 एल पर मिल रही है जो क्रमशः 11 महीने और 13 महीने की है।

Mahindra XUV700 Waiting Period

सबसे ज्यादा वेटिंग एएक्स7 और एएक्स7 एल पर मिल रही है जो क्रमशः 11 महीने और 13 महीने की है

कंपनी ने 1 लाख यूनिट बना डालीं

End of Feed