ऑटो न्यूज़

इस दिवाली पर बुकिंग करेंगे तो अगली दिवाली पर मिलेगी ये कार, Mahindra का जलवा कायम

Mahindra XUV 3X0 Waiting: महिंद्रा XUV 3X0 अब वेटिंग में भी बहुत आगे बढ़ गई है। अगर आप इस दिवाली या धनतेरस पर ये कार बुक करेंगे तो आपको इसकी डिलीवरी अगली दिवाली पर मिलने वाली है। हालांकि ये वेटिंग इस कार के वेरिएंट्स पर निर्भर करती है।

Image

बेस वेरिएंट MX1 पर 1 साल तक वेटिंग मिल रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV 3X0 पर लंबी वेटिंग
  • 1 साल तक करना होगा इंतजार
  • भारतीय मार्केट में जोरदार डिमांड

Mahindra XUV 3X0 Waiting: महिंद्रा की नई XUV 3X0 भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा बनती जा रही है और ये किफायती कार अब वेटिंग में भी बहुत आगे बढ़ गई है। अगर आप इस दिवाली या धनतेरस पर ये कार बुक करेंगे तो आपको इसकी डिलीवरी अगली दिवाली पर मिलने वाली है। हालांकि ये वेटिंग इस कार के वेरिएंट्स पर निर्भर करती है। बेस वेरिएंट एमएक्स1 पर 1 साल तक वेटिंग मिल रही है, वहीं एमएक्स2/एमएक्स2 प्रो और एमएक्स3/एमएक्स3 प्रो पर 6 से 8 महीने तक वेटिंग मिल रही है। एएक्स5 पर 8 महीना, एएक्स5 एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल पर 2 से 3 महीना वेटिंग मिल रही है।

हाल में महंगी हुई एसयूवी

महिंद्रा ने त्योहारी सीजन शुरू होते ही नई एक्सयूवी 3एक्स0 की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। महिंद्रा ने 30,000 रुपये तक इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत बढ़ा दी है जो 6 अक्टूबर2024 से लागू होगी। यानी अब भी इसे 3 दिन के भीतर मौजूदा की पर ही खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 15.49 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि कीमत बढ़ने के बावजूद इसकी बिक्री में ना तो कोई कमी आई है और ना ही ये बजट से बाहर जा रही है।

कौन सा वेरिएंट हुआ कितना महंगा

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 के पेट्रोल वेरिएंट से शुरू करें तो कंपनी ने एमएक्स3 प्रो, एएक्स7 और एएक्स7एल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि बेस मॉडल एमएक्स1 और मिड स्पेक एएक्स5 पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 30,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3 और एएक्स5एल के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा डीजल वेरिएंट्स में एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3 और एएक्स5 के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ गए हैं, वहीं डीजल एमएक्स2, एमएक्स3 प्रो, एएक्स7 और एएक्स7एल की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लुक और स्टाइल जोरदार

नई एक्सयूवी 3X0 को 9 ट्रिम्स - एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल में पेश किया गया है। बेसलुक की बात करें तो एक्सयूवी300 के मुकाबले नई एक्सयूवी 3X0 बिल्कुल अलग है। कार के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट पूरी तरह अलग डिजाइन के हैं, वहीं एलईडी डीआरएल का आकार भी बदल गया है। नई ग्रिल, नए बंपर्स और सी-शेप के एलईडी टेललाइट्स इसे आकर्षक बनाते हैं और पिछले हिस्से में लगा एलईडी लाइट बार इसपर चार चांद लगाता है।

फीचर्स में जोरदार SUV

महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 के केबिन को भी लगभग पूरी तरह बदल दिया गया है। इसका डैशबोर्ड काफी आकर्षक है और यहां आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसके साथ ही एसयूवी के बूट स्पेस को भी 257 लीटर से बढ़ाकर 295 लीटर कर दिया गया है। यहां डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले, एलेक्सा इंटीग्रेशन, 7-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।

ADAS और इंजन धांसू

सेफ्टी की बात करें तो 3X0 के टॉप मॉडल को 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस दिया गया है। इसकी मदद से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, स्पॉट मॉनिटरिंग, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट के अलावा व्हीकल डायनामिक कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिला है जो 115 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article