ऑटो न्यूज़

Mahindra जल्द लाने वाली है नई XUV 3X0 इलेक्ट्रिक, देश में टेस्टिंग करती दिखी EV

New Mahindra XUV 3X0 Electric: फिलहाल महिंद्रा भारत में XUV400 ईवी बेच रही है जो पुरानी XUV300 पर आधारित है। फीचर्स और तकनीक की बात करें तो XUV 400 इलेक्ट्रिक के मुकाबले अब टाटा कर्व ईवी मार्केट में आ गई है जो इससे बहुत बेहतर है। महिंद्रा की XUV 3X0 इलेक्ट्रिक को दूसरी बार टेस्टिंग के दौरान हाल में देखा गया है।

Image

फिलहाल महिंद्रा भारत में XUV400 ईवी बेच रही है जो पुरानी XUV300 पर आधारित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा जल्द ला रही नई इलेक्ट्रिक कार
  • XUV 3X0 SUV का इलेक्ट्रिक अवतार
  • भारत में टेस्टिंग करती दिखी नई कार

New Mahindra XUV 3X0 Electric: महिंद्रा ने कुछ महीने पहले ही भारतीय मार्केट में नई XUV 3X0 लॉन्च की है जो देश के ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। कंपनी जल्द इस पैसा वसूल कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है जिसका मुकाबला नैक्सॉन ईवी और कर्व ईवी से होने वाला है। फिलहाल महिंद्रा भारत में XUV400 ईवी बेच रही है जो पुरानी XUV300 पर आधारित है। फीचर्स और तकनीक की बात करें तो XUV 400 इलेक्ट्रिक के मुकाबले अब टाटा कर्व ईवी मार्केट में आ गई है जो इससे बहुत बेहतर है। महिंद्रा अब इसकी टक्कर में नई XUV 3X0 इलेक्ट्रिक ला रही है जो संभवतः XUV 400 की जगह लेगी।

टेस्टिंग करती दिखी ईवी

महिंद्रा की XUV 3X0 इलेक्ट्रिक को दूसरी बार टेस्टिंग के दौरान हाल में देखा गया है। ये फिलहाल प्रोटोटाइप है और इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च होने में अभी काफी समय बाकी है। हालांकि इसे आधुनिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, यानी इसपर इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां भी बनाई जा सकती है। इसका सीधा मतलब है कि प्रोडक्शन तक पहुंचने में इसे बहुत समय नहीं लगेगा। ये टेस्ट मॉडल दिखने में लगभग इसे स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसके अगले हिस्से में इंजन की जगह कंपनी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दे सकती है।

कोई जानकारी नहीं मिली

अब तक इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी की कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूदा XUV 400 के मुकाबले ये बहुत आधुनिक होगी। इसके अलावा नई XUV 3X0 इलेक्ट्रिक के साथ दमदार बैटरी पैक तो मिलेगा ही, फीचर्स के मामले में भी ये बहुत जोरदार होने वाली है। टाटा नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर आपको कई वेरिएंट्स में नई XUV 3X0 इलेक्ट्रिक लॉन्च की जाने वाली है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्रेज को देखते हुए महिंद्रा ऑटोमोटिव जल्द इस कार को लॉन्च कर सकती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article