लॉन्च से पहले टेस्टिंग करती दिखी नई Mahindra SUV, 29 अप्रैल को पेश होगी कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 16, 2024, 11:18 PM IST

Mahindra XUV 3X0 Spotted Testing: महिंद्रा भारत में 29 अप्रैल को नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये कंपनी की एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट है जिसे अब नए नाम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे एक्सयूवी 3एक्सओ नाम दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्टिंग करती दिखी नई महिंद्रा एसयूवी
  • 29 अप्रैल को भारत में पेश होगीर कार
  • पैनोरमिक सनरूफ, नए फीचर्स मिलेंगे

Mahindra XUV 3X0 Spotted Testing: 29 अप्रैल को महिंद्रा नई एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है जिसका नाम एक्सयूवी 3एक्स0 है। ये असल में महिंद्रा एक्सयूवी 300 है जिसे नए नाम के साथ देश में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी किए टीजर में इसके केबिन की झलक भी दिखी है जिसमें साफ हो गया है कि इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। यानी लॉन्च होते ही ये पैनोरमिक सनरूफ वाली भारत की सबसे सस्ती एसयूवी बन जाएगी। महिंद्रा इस नई कार को मुकाबले के हिसाब से बहुत जोरदार और पैसा वसूल बनाने वाली है। इस नई एसयूवी को लॉन्च से पहले एक बार फिर टेस्टिंग करते देखा गया है जो अब बिना स्टिकर्स के जल्द नजर आएगी।

Mahindra XUV 3X0 Spotted Testing

लॉन्च होते ही ये पैनोरमिक सनरूफ वाली भारत की सबसे सस्ती एसयूवी बन जाएगी

टॉप मॉडल ADAS के साथ आएगा?

महिंद्रा ऑटोमोटिव बहुत जल्द मार्केट में नई एक्सयूवी3X0 एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो बड़े बदलावों के साथ पेश की जाएगी। हाल में ये नई फेसलिफ्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें इसकी बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी3X0 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉडल एडीएएस के साथ आएगा, या अब इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

End of Feed