Mahindra ला रहा नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV! BE 07 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Mahindra XEV 9S 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की बढ़ती मांग के बाद थ्री-रो ईवी सेगमेंट में महिंद्रा BE 07 एसयूवी को लाने की तैयारी कर रहा है।

इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) की बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी तीन-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए नई Mahindra BE 07 लाने की तैयारी में है। इसके प्रोडक्शन-रेडी वर्जन को जून 2027 तक पेश किया जा सकता है। यह एसयूवी अपने डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के कारण चर्चा में है।

Mahindra BE 07

Mahindra ला रहा एक नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी

फ्यूचरिस्टिक होगा Mahindra BE 07 का डिजाइन

महिंद्रा ने पहली बार BE 07 कॉन्सेप्ट को साल 2022 में पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की Heartcore डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित होगी और इसे INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। उम्मीद है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट के ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।

End of Feed