Mahindra Thar RWD (रियर-व्हील ड्राइव) को आधिकारिक तौर पर भारतीय कार बाजार में उतार दिया गया है। इसके नए वैरिएंट की डिलिवरी 14 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। Mahindra Thar RWD को D117 CRDe इंजन के साथ पेश किया गया है जो 117 BHP का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लुक और डिजाइन के लिहाज से, Mahindra Thar 2WD (रियर-व्हील ड्राइव) में Thar 4WD मॉडल की तुलना में अधिक अंतर नहीं है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। Mahindra Thar RWD वैरिएंट दो नए कलर ऑप्शन- ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट में उपलब्ध है। इस कार में आपको अलग से गियर बॉक्स नहीं मिलेगा और इसमें 4X4 बैजिंग नहीं दी गई है। यहां एक खास बात ये है कि व्हील साइज में 16-इंच स्टील ऑल या 18-इंच अलॉय चुनने का विकल्प आपको मिल जाता है।
Mahindra Thar: महिंद्रा थार के नए वैरिएंट का इंतजार खत्म, जानें इसकी कीमत और खासियत
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 18, 2023, 04:12 PM IST
Mahindra Thar RWD: Mahindra Thar RWD (रियर-व्हील ड्राइव) को आधिकारिक तौर पर भारतीय कार बाजार में उतार दिया गया है। 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है।
End of Feed
