Mahindra Thar 4-Wheel Drive Entry Level Variant: नई जनरेशन महिंद्रा थार 2020 में लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर चल रही है और आज भी इसकी डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस ऑफरोड एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है जो रियर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आया है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। अब कपनी जल्द मार्केट में 4 बाय 4 मॉडल का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आरटीओ के एक लीक दस्तावेज में ये जानकारी सामने आई है।
कपनी जल्द मार्केट में 4 बाय 4 मॉडल का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
मारुति सुजुकी जिम्नी से मुकाबला
ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी ने बिल्कुल नई जिम्नी एसयूवी शोकेस की है जिसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कंपनी बहुत जल्द नई जिम्नी को भारत में लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से होने वाला है। विदेशी मॉडल के मुकाबले देश में जिम्नी का 5-डोर वेरिएंट लॉन्च होगा और इसी को टक्कर देने के लिए महिंद्रा भी नई 5 दरवाजों वाली थार लेकर आ रही है। महिंद्रा 5-डोर थार को टेस्टिंग के वक्त कई बार देखा जा चुका है और ये एसयूवी भारत में जल्द लॉन्च होगी।
4 व्हील ड्राइव का एंट्री लेवल वेरिएंट
लीक हुए दस्तावेज की मानें तो महिंद्रा थार का 4-व्हील ड्राइव एंट्री लेवल वेरिएंट सबसे कम कीमत वाला होगा। कंपनी लॉन्च के समय पेश हुए बेस एएक्स मॉडल की वापसी कर सकती है। इस वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन विकल्प मिलने वाले हैं जिन्हें सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया जाने वाला है। बता दें कि 1.5-लीटर डीजल इंजन अब भी महिंद्रा थार के सिर्फ आरडब्ल्यूडी वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुमान है कि नई महिंद्रा थार 4-व्हील ड्राइव एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 10 से 13 लाख रुपये के बीच होगी।
