Watch: Mahindra Thar और ट्रैक्टर के बीच हुई ड्रैग रेस, Video में रिजल्ट देख होगी हैरानी

Thar SUV Vs Tractor Drag Race: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद रंग की थार गाड़ी और एक ट्रैक्टर के बीच ताकत आज़माने का स्टंट किया जा रहा है। दोनों वाहनों को एक मजबूत रस्सी से बांधकर खींचा जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार और ट्रैक्टर की ड्रैग रेस
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
  • वीडियो देख पुलिस ने लिया संज्ञान

Thar SUV Vs Tractor Drag Race: आपने आज तक कई ड्रैग रेस के वीडियो देखे होंगे, इनमें दो दमदार कारों या बाइक्स को रस्सी से बांधा जाता है और दोनों गाड़ियां विपरीत दिखा में भगाई जाती हैं। इसमें कौन सी कार दमदार है इसका फैसला हो जाता है। हालांकि मुख्य मार्ग पर खतरनाक स्टंट करना खुदके साथ बाकियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद रंग की थार गाड़ी और एक ट्रैक्टर के बीच ताकत आज़माने का स्टंट किया जा रहा है। दोनों वाहनों को एक मजबूत रस्सी से बांधकर खींचा जा रहा है।

Mahindra Thar Vs Tractor Drag Race

Thar SUV और एक ट्रैक्टर के बीच ताकत आज़माने का स्टंट किया जा रहा है

ट्रैक्टर और थार की ड्रैग रेस

वायरल वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पहले थार ने ट्रैक्टर को थोड़ा खींचा, लेकिन इसके बाद ट्रैक्टर ने पूरी ताकत लगाते हुए थार को घसीट लिया। हैरानी की बात यह है कि यह स्टंट किसी खाली मैदान में नहीं, बल्कि मुख्य मार्ग पर किया गया, जहां भारी भीड़ इकट्ठा होकर इसे देख रही थी। वही इस स्टंट के दौरान, लोग एक बार और की फरमाइश भी करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

End of Feed