Mahindra की 5 दरवाजों वाली Thar के साथ मिलेगा ADAS! हाल में मिले इसके संकेत

Mahindra Thar 5 Door ADAS: महिंद्रा 15 अगस्त 2024 को भारतीय मार्केट में नई थार 5 डोर लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। ताजा स्पाय फोटो में एसयूवी के आईआरवीएस के बगल में कैमरा नजर आया है, इससे ये लगता है कि नई थार को एडीएएस मिलने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Thar 5 Door को मिलेगा ADAS!
  • नए टेस्ट मॉडल से मिले इसके संकेत
  • 15 अगस्त 2024 को लॉन्च होगी थार

Mahindra Thar 5 Door ADAS: महिंद्रा 15 अगस्त 2024 को भारतीय मार्केट में नई थार 5-डोर वर्जन से पर्दा हटाने वाली है। नई थार 5 डोर के साथ अर्माडा नाम जोड़ा जा सकता है। हालिया नजर आए टेस्ट मॉडल के आईआरवीएम के पास कैमरा दिखाई दिया है। ये कैमरा अमूमन एडीएएस सिस्टम के साथ दिया जाता है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नई एसयूवी के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया जाएगा। भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और लॉन्च होते ही ये मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है।

Mahindra Thar 5 Door ADAS

ये मारति सुजकी जिमनी और आगमी फो्स गुरखा 5-डोर से ड़ा मुकाला ने ली है

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट!

कुछ समय पहले भी नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। लंबे व्हीलबेस पर इस नई एसयूवी को तैयार किया जा रहा है जो केबिन में तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त जगह लेकर आएगी।

End of Feed