Mahindra Scorpio-N Pik Up का टीजर जारी, 14 अगस्त को होगा ग्लोबल डेब्यू

Upcoming Mahindra Pickup Truck: महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए नए पिकअप ट्रक को लाने जा रहा है। कंपनी ने एक नए टीजर में पिक-अप ट्रक के डेब्यू डेट की डिटेल्स शेयर कर दी हैं।

Upcoming Mahindra Pickup Truck: Mahindra भारतीय बाजार में अपनी नए पिकअप ट्रक को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रहा है। अब कंपनी ने आखिरकार अपने नए ग्लोबल पिक-अप का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस पिकअप ट्रक का ग्लोबल डेब्यू 14 अगस्त 2026 को होने वाला है। इससे पहले सामने आई जानकारी में दावा किया गया था कि इसका प्रोडक्शन वर्जन के आसपास पेश किया जा सकता है।

Mahindra Scorpio N Pik Up

Mahindra Scorpio N Pik Up 14 अगस्त को लेगा एंट्री

नई पिकअप को कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखकर डेवलप किया है। इसका कॉन्सेप्ट वर्जन Mahindra ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में पेश किया था। प्रोडक्शन मॉडल को एक Lifestyle Pickup के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा।

End of Feed