महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को सेफ्टी के लिए शून्य रेटिंग, जानें कब और कहां किया गया क्रैश टेस्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 14, 2023, 10:53 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन भारतीय मार्केट में जोरदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इस एसयूवी को सेफ्टी के लिए शून्य रेटिंग दी गई है। जानें क्या है 5-स्टार रेटिंग वाली कार के साथ ऐसा होने की वजह।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को शून्य रेटिंग
  • ऑस्ट्रेलिया सेफ्टी रेटिंग में हुआ ऐसा
  • ग्लोबल एनकैप ने दी 5 स्टार रेटिंग

Mahindra Scorpio N Safety Rating: महिंद्रा की कारों को भारतीय मार्केट में काफी सु रक्षित माना जाता है और इन्हें ग्लोबल एनकैप ने सेफ्टी के लिए 5 सितारा रेटिंग दी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इसका बिल्कुल उलट हुआ है। घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा के लोकप्रिय एसयूवी मॉडल स्कॉर्पियो-एन को वाहन सुरक्षा जांच एजेंसी एएनसीएपी ने शून्य रेटिंग दी है। हालांकि, कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप जरूरी बदलाव करने की प्रतिबद्धता जताई है। ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एएनसीएपी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि महिंद्रा स्कॉर्पियो को जांच में मिली सुरक्षा रेटिंग इसके सभी संस्करणों पर लागू होती है।

Mahindra Scorpio N Safety Rating In Australia

कंप ऑस्ट्रेलि सुरक् मानक अनुर जरू बदल कर प्रतिबद्ध जत है

बयान के मुताबिक, स्कॉर्पियो मॉडल में ड्राइवर निगरानी प्रणाली, गति सीमा के बारे में बताने वाली प्रणाली और बच्चों की मौजूदगी पता करने वाली प्रणाली उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा स्वायत्त आपात ब्रेकिंग प्रणाली और लेन सपोर्ट प्रणाली न होने का भी जिक्र किया गया है। एएनसीएपी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में उपलब्ध वाहनों की सुरक्षा रेटिंग तय करने वाली स्वतंत्र इकाई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो को ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल, 2023 में पेश किया गया था जबकि इसे न्यूजीलैंड में अगस्त के महीने में उतारा गया था।

End of Feed