जब भी हैवी लुक वाली कोई मस्कुलर चार पहिया गाड़ी की बात होती है तो Mahindra Scorpio का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। भारत फोर व्हीलर मार्केट में Mahindra Scorpio एक पॉपुलर नाम है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए क्योंकि Mahindra Scorpio N को बड़ा अपडेट मिलने वाला है। कंपनी अब इस गाड़ी को एक नए अंदाज में पेश करने की तैयार कर रही है जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।
महिंद्रा अपकमिंग स्कॉर्पियों में कई बड़े बदलाव कर सकता है।
कंपनी Mahindra Scorpio N का Facelift Model 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। लेकिन, अभी इसको लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की कंफर्मेशन नहीं दी गई है। हालांकि टेस्टिंग के दौरान कुछ जगहों पर स्पॉट किए जाने से इसको लेकर हलचल पैदा हो गई है और चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। लीक हुई फोटो से मिलने वाली शुरुआती झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिंद्रा इस बार कुछ बड़े बदलाव के साथ Scorpio N Facelift Model को पेश कर सकता है।
टेस्टिंग में आई नजर
Scorpio N Facelift Model को कुछ जगहों पर टेस्टिंग के दौरान कैमुफ्लाज में स्पॉट किया गया। कवर से ठके होने की वजह से इसके डिजाइन के बारे में तो कुछ ज्यादा चीजें सामने नहीं आई लेकिन पीछे का मॉडल्स पहले की ही तरह दिखा। नए फेसलिफ्ट मॉडल में भी यूजर्स को इसकी सिग्नेचर टेल लाइट वाली विंडो बरकरार मिलने वाली है।
लीक्स की मानें तो Scorpio N Facelift Model में डिजाइन में तो बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती लेकिन इसके फ्रंट फेस में कई बड़े अपडेट मिल सकते हैं। स्पॉट हुई गाड़ी में फ्रंट हिसा तो नजर नहीं आया लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कंपनी नई ग्रिल, अपग्रेटेड बंपर डिजाइन, नए डिजाइन वाले हेडलाइट्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही सिग्नेचर DRL में भी बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे इसके लुक में बदलाव अंतर मिलेगा। Scorpio N Facelift का रोड प्रजेंस पहले से ज्यादा आक्रामक हो सकता है।
इंटीरियर में हो सकते हैं बड़े बदलाव
Mahinda अपनी इस अपकमिंग SUV के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव कर सकता है। Scorpio N Facelift Model में पिछले वेरिएंट की तुलना में बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संभवत: इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी प्रवाइड कराया जा सकता है। इसमें मिलने वाले संभावित ऑडियो सिस्टम की बात करें तो कंपनी Harman Kardon ब्रैंड के स्पीकर्स उपलब्ध करा सकती है।
आपको बता दें कि महिंद्रा Scorpio के टॉप मॉडल में ही अब तक एडवांस ADAS फीचर देता रहा है लेकिन अब उम्मीद है कि कंपनी इसे कुछ दूसरे वेरिएंट में भी उपलब्ध करा सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे सुरक्षा तो कई गुना बढ़ेगी ही इसके साथ ही इमर्सिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
