Mahindra Scorpio Lifestyler भारत में लॉन्च, Toyota Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें कीमत

फीचर्स की बात करें तो Scorpio Lifestyler में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और अलग-अलग टेरेन मोड्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

महिंद्रा ने लंबे समय से इंतजार की जा रही अपनी नई लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक से पर्दा उठा दिया है। 2023 में पेश किए गए Global Pik Up कॉन्सेप्ट पर आधारित इस पिकअप को Scorpio Lifestyler नाम दिया गया है। इसे Scorpio N वाले ही बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross से होगा। खास बात यह है कि महिंद्रा इसकी शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखने की तैयारी में है।

Mahindra Scorpio Lifestyler

Mahindra Scorpio Lifestyler/Photo-Mahindra

अप्रैल 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि Scorpio Lifestyler की कीमत भारत में 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम से शुरू होगी। इसका लॉन्च अप्रैल 2027 तक होने की उम्मीद है। इस कीमत के साथ यह अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में काफी सस्ती हो सकती है, क्योंकि Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross दोनों की शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये से ऊपर है। Scorpio Lifestyler को भारत के अलावा कई ग्लोबल मार्केट में भी बेचा जाएगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसके नाम से ‘Scorpio’ ब्रांडिंग हटा दी जाएगी और इसे सिर्फ Lifestyler के नाम से पेश किया जाएगा।

End of Feed