Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलेगा लग्जरी कारों जैसा डैशबोर्ड, BE 6 और BE 7 ट्रिपल स्क्रीन सेटअप से होंगे लैस

महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए नई और अपडेटेड एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी अपडेटेड BE 6 और नई BE 7 दोनों में ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड पेश करने जा रही है।

Mahindra भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए नई और अपडेटेड SUV की टेस्टिंग कर रही है। इनमें नई Mahindra BE 7, Vision S Concept पर बेस्ड कॉम्पैक्ट SUV, Thar Facelift और अपडेटेड BE 6 Coupe SUV शामिल हैं। इनमें से अपडेटेड Mahindra BE 6 को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जबकि BE 7 को इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

Mahindra s Electric SUV

नई BE 6 और BE 7 ट्रिपल स्क्रीन सेटअप से होंगे लैस (Representative image)

ट्रिपल स्क्रीन से लैस होगा नया केबिन

स्पाई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि अपडेटेड BE 6 और नई BE 7 दोनों में ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड दिया जाएगा। यह सेटअप Mahindra XEV 9e और XEV 9S में भी देखने को मिलता है।

End of Feed