Mahindra का स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर, 2023 मॉडल XUV300 पर मिल रहा 1.75 लाख तक डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 13, 2024, 09:08 PM IST

Mahindra XUV300 Offers: नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट लॉन्च करने से पहले महिंद्रा ने स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर्स दिए हैं। कंपनी ने 2023 मॉडल एसयूवी पर तगड़े ऑफर्स दिए हैं। 29 फरवरी तक एक्सयूवी300 खरीदने पर 1.75 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सयूवी300 का स्टॉक क्लीयरेंस
  • 2023 मॉडल पर 1.75 लाख तक ऑफर्स
  • जल्द आ रही है एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट

Mahindra XUV300 Discount: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। इससे पहले स्टॉक क्लियर करने के लिए कंपनी ने फरवरी 2024 में एसयूवी पर बंपर डिस्कांट दिया है। 29 फरवरी तक महिंद्रा एक्सयूवी300 खरीदने पर आप 1.75 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं और ये डिस्काउंट 2023 मॉडल पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, मुफ्त एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी उपलब्ध करा रही है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप अपनी नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं।

Mahindra XUV300 Stock Clearance Offers

ये डिस्काउंट 2023 मॉडल उपलब्ध हो

2024 महिंद्रा एक्सयूवी300

महिंद्रा लगातार नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में कर रही है और अब इसकी लॉन्च का समय पता लग गया है। कंपनी बहुत जल्द नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

End of Feed