2024 Mahindra Bolero Neo+: महिंद्रा बोलेरो देश के कोने-कोने में पसंद की जाने वाली पैसा वसूल एसयूवी है। कंपनी ने अब लंबे इंतजार के बाद बोलेरो निओ प्लस भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है। तीन पंक्ति वाली इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने 9 लोगों की बैठक व्यवस्था वाली बोलेरो निओ प्लस को 2-3-4 लेआउट में पेश किया है, यानी आगे दो लोग, बीच में तीन और पीछे 4 लोग बैठेंगे। बोलेरो निओ दिखने में प्रीमियम है और इंजन के साथ फीचर्स के मामले में भी महंगी गाड़ियों को टक्कर देती है।
बोलेरो निओ दिखने में प्रीमियम है और इंजन के साथ फीचर्स के मामले में भी महंगी गाड़ियों को टक्कर देती है।
पी4 और पी10 वेरिएंट
नई महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस को दो ट्रिम्स - पी4 और पी10 में पेश किया गया है। इनमें से पी4 की एक्सशोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये है, वहं पी10 की एक्सशोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। 7-सीटर वेरिएंट्स के मुकाबले ये दोनों क्रमशः 1.49 लाख और 1 लाख रुपये महंगे हैं। ये नई एसयूवी पहले से उपलब्ध तीन रंगों - नेपोली ब्लैक, मेजिस्टिक सिल्वर और डायमंड व्हाइट में पेश की गई है। एसयूवी के केबिन में प्रीमियम क्वालिटी का इंटीरियर दिया गया है, इसके अलावा 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और ब्लूटूथ के साथ यूएसबी कनेक्टिविटी दी गई है।
कितना दमदार है इंजन
महिंद्रा ने नई बोलेरो निओ प्लस के साथ तकनीकी भी मुहैया कराए हैं। अब ये एसयूवी नए 2.2-लीटर एमकॉक डीजल इंजन के साथ आई है जो 6-स्पीड मैनुआ गियरबॉक्स से लैस है। ये दमदार डीजल इंजन कार के पिछले पहियों को पावर देता है, वहीं 118 बीएचपी ताकत और 280 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। जानकारी के लिए बता दें कि स्टैंडर्ड बोलेरो निओ के साथ कंपनी 1.5-लीटर डीजल इंजन देती है जो 100 बीएचपी ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
