नई Mahindra XUV400 भारत में हुई लॉन्च, 26 जनवरी से शुरू होगी EV की बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 16, 2023, 06:37 PM IST

Mahindra ने देश में बिल्कुल नई XUV400 Electric SUV लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है. इस इलेक्ट्रिक कार के साथ दमदार बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में लंबी रेंज देता है.

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV400 Electric SUV
  • 15.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • 26 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग्स

Mahindra XUV400 Electric SUV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसका नाम XUV400 रखा गया है. एक्सयूवी300 पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट्स - ईसी और ईएल में लॉन्च किया गया है और इनकी एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है. कंपनी का कहना है कि पहली 5,000 बुकिंग्स के लिए ये खास कीमत उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा कंपनी इसी साल 20,000 ग्राहकों को महिंद्रा XUV400 ईवी की डिलीवरी देने का प्लान लेकर चल रही है.

Mahindra XUV400 Launched In India

XUV400 की एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है.

26 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग

देशभर में महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई चरणों में पेश करने वाली है और इसकी बुकिंग 26 जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी. पहले चरण में ये ईवी 34 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं मार्च 2023 से ग्राहकों को XUV400 ईएल की डिलीवरी मिलनी शुरू होगी. महिंद्रा XUV400 ईसी के ग्राहकों को इस कार का इंतजार दिवाली तक करना होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल या असंख्य किलोमीटर की वारंटी दी गई है, विकल्प में 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी भी ग्राहकों को मिलेगी.

456 किमी तक मिलेगी रेंज

महिंद्रा XUV400 ईसी कम दमदार वेरिएंट है जिसके साथ 34.5 किलोवाट-आर बैटरी लगाई गई है. ये बैटरी पैक 159 पीएस ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, सिंगज चार्ज में ये बैटरी पैक 375 किमी तक रेंज देता है. इसे 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट चार्जर के विकल्प दिए गए हैं. XUV400 ईएल की बात करें तो इसे 39.4 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में इसे 456 किमी तक रेंज देता है, ताकत दोनों वेरिएंट की समान है.

रफ्तार और मुकाबला दोनों धाकड़

सिर्फ 8.3 सेकंड में ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है. इस कार को फन, फास्ट और फियरलेस जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. भारत में नई महिंद्रा XUV400 का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन ईवी से होगा, इसके अलावा एमजी जैडएस ईवी और ह्यून्दे कोना भी इसका मुकाबला करेंगे. कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 रंगों - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू में लॉन्च कर है. यहां डुअल टोन में सेटिन कॉपर विकल्प भी मौजूद है.

End Article
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में ...

End of Feed