निखत जरीन को महिंद्रा ने दिया ऐसा तोहफा, मर्सिडीज का प्लान कर दिया ड्रॉप

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 27, 2023, 11:24 AM IST

Mahindra ने ताजा बॉक्सिंग चैंनियन बनी निखत जरीन को तोहफे में Thar SUV दी है जिसके बाद उन्होंने मर्सिडीज की लग्जरी कार खरीदने का प्लान ड्रॉप कर दिया है. निखत ने हाल में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने निखत जरीन को दिया गिफ्ट
  • थार मिली तो बदला मर्सिडीज का प्लान
  • जोरदार दिखती है महिंद्रा थार ऑफरोडर

Mahindra Gifts Thar SUV To Nikhat Zareen: महिंद्रा एंड महिंद्रा समय-समय पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अपने ब्रांड की जोरदार गाड़ियां तोहफे में देती रहती है. अब कंपनी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाली निखत जरीन को नई महिंद्रा थार गिफ्ट की है. निखत ने वियतनाम की बॉक्सर को 5-0 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया है जिसके बाद उन्हें 1 लाख डॉलर प्राइज मनी भी मिली है. इस राशि से निखत अपने लिए मर्सिडीज की लग्जरी कार लेने का प्लान बना रही थीं, लेकिन नई महिंद्रा थार मिलने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है. अब वो इस राशि से अपने माता-पिता को हज पर भेजेंगी.

Mahindra Gifts Thar To Nikhat Zareen

निखत ने वियतनाम की बॉक्सर को 5-0 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया है

पहले भी खिलाड़ियों को दिए तोहफे

ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड लाने वाले नीरज चोपड़ा को महिंद्रा ने कस्टम कार तोहफे में दी थी जिसपर उनके इस कारनामे को अंकित भी किया गया था. उस समय कंपनी की नई एक्सयूवी700 नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की गई थी. इसके अलावा सुनित अंतिल, अवनि लेखरा को भी कंपनी ने गाड़ियां तोहफे में दी हैं. खिलाड़ियों के अलावा समाज सेवा और कई अन्य लोगों को भी आनंद महिंद्रा कई नायाब तोहफे देते रहते हैं.

End of Feed