Mahindra BE6 & XEV 9E: नवंबर 2024 में महिंद्रा ने पहली बार अपनी बॉर्न इलेक्ट्रिक कारों, BE 6 और XEV 9E, से पर्दा उठाया था। फीचर्स से लेकर सेफ्टी और डिजाइन तक के मामले में कंपनी की दोनों ही कारें काफी लोडेड हैं, जिस वजह से लोगों के बीच ये काफी तेजी से पॉपुलर हुई हैं। अगर आप भी महिंद्रा BE6 या XEV 9E खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल हाल ही में इन दोनों ही कारों के वेटिंग पीरियड में इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं कि फिलहाल महिंद्रा BE6 और XEV 9E के लिए आपको कितना इंतजार करना होगा।
Mahindra BE6 और XEV 9E के लिए लंबा हुआ इंतजार
महिंद्रा BE6 & XEV 9E की डिलीवरी
हाल ही में महिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत के कुछ इलाकों में BE6 और XEV 9E कारों की डिमांड में बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी वजह से इन कारों के वेटिंग पीरियड में भी इजाफा हुआ है। अब इन कारों की डिलीवरी के लिए लोगों को 6 महीने जितना इतंजार करना होगा। इतना ही नहीं, महिंद्रा ने जानकारी में यह भी बताया है कि दोनों ही कारों की 3000 यूनिट्स अभी तक डिलीवर भी की जा चुकी हैं। आपको बता दें कि जहां इन दोनों ही कारों को नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, वहीं इन कारों की डिलीवरी भी मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है।
महिंद्रा BE6 & XEV 9E के फीचर्स
इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं तो बहुत सी चीजें खासी अलग हैं। उदाहरण के लिए दोनों ही कारों का व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है। दोनों ही कारों में SUV-कूप स्टाइल का डिजाइन देखने को मिलता है। इतना ही नहीं दोनों ही कारों में 19 इंच के व्हील्स लगते हैं जिन्हें बदलकर आप 20 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लंबाई के मामले में महिंद्रा XEV 9E आगे है लेकिन व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है तो पीछे बैठने वाले यात्रियों को एक बराबर स्पेस और कम्फर्ट ही मिलेगा।
महिंद्रा BE6 & XEV 9E: कीमत और ताकत
महिंद्रा BE 6E की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये है जबकि XEV 9E की शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये तय की गई है। दोनों ही कारों में आपको 59 और 79 kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है। दोनों ही कारें 11 kW की AC और 140-175 kW की DC चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। जहां BE 6E के 59 kWh की बैटरी के साथ 535 किलोमीटर की रेंज मिलती है जबकि XEV 9E में 542 किलोमीटर की रेंज मिलती है। दूसरी तरफ 79 किलोवाट की बैटरी के साथ BE 6E आपको 682 किलोमीटर की रेंज मिलती है वहीं XEV 9E में आपको सिर्फ 656 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
