कम बजट में कार खरीदना है? 5 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये बेस्ट यूज्ड कारें

अगर आप बजट कम होने के कारण नई कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप पुरानी कार की ओर रुख कर सकते हैं। मार्केट में आप आसानी से 3 से 4 लाख रुपये में अच्छी सेकेंड हैंड कार खरीद सकते हैं।

GST घटने से गाड़ियों की कीमत जरूर कम हुई है लेकिन अभी भी नई कार बहुत सारे लोगों के बजट के बाहर है। इसलिए यूज्ड या सेकेंड हैंड कार खरीदने वालों की कमी नहीं है। अगर आपका भी बजट कम है और आप अपनी फेमिली के लिए एक बेहतर कार ढूंढ रहे हैं तो चलिए आपको इस कोशिश में हम मदद करते हैं। हम आपको बताएंगे कि आपको कौन सी कार लेनी चाहिए जो बजट फ्रेंडली और बाद में उसकी सर्विस पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना पड़े। साथ ही पुरानी कार कहां से खरीदना चाहिए? तो आइए आपको कम्पलीट जानकारी देते हैं।

यूज्ड कारें

यूज्ड कारें

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

अगर आप पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। मार्केट में पुरानी स्विफ्ट ₹3.2 लाख से ₹5 लाख (उम्र और माइलेज के आधार पर) पर आसानी से मिल जाएगी। यह गाड़ी लगभग 18 से 22 किमी/लीटर (पेट्रोल) पर माइलेज देती है। 1.2-लीटर पेट्रोल, मैनुअल और ऑटोमैटिक में उपलब्ध यह कार, सिटी ड्राइविंग के लिए बेस्ट है। मारुति के विशाल सर्विस नेटवर्क के कारण कार पुरानी होने पर भी चलाने में किफायती रहती है। यह अपनी रीसेल वैल्यू को भी अच्छी तरह से बरकरार रखती है, इसलिए जब बेचने या अपग्रेड करने का समय आता है, तो आपको ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं होती है।

End of Feed