KTM 1390 Super Duke GT Evo से उठा पर्दा, AMT गियरबॉक्स और एडवांस सस्पेंशन से लैस होगी नई बाइक

KTM 1390 Super Duke GT Evo में 1,350cc का लिक्विड-कूल्ड V-twin इंजन लगाया गया है। यही इंजन कंपनी की 1390 Super Adventure S Evo में भी मिलता है। यह इंजन 187hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

KTM ने EICMA 2026 में अपनी नई प्रीमियम स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक 1390 Super Duke GT Evo को पेश किया है। यह बाइक मौजूदा 1390 Super Duke GT का ज्यादा एडवांस और फीचर-रिच वर्जन है। कंपनी ने इसमें इंजन से लेकर सस्पेंशन और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव किए हैं। अगर आप एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए क्योंकि जल्द ही यह सुपर बाइक आपको भारतीय बाजार मे ंदेखने को मिल सकती है। हालांकि यह भारत में लॉन्च होगी या नहीं इसके बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

KTM

केटीएम की इस बाइक में आपको जबरदस्त फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Times Drive)

इस बाइक की सबसे खास बात इसका AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स है। इसके अलावा इसमें WP का सेमी-एक्टिव सस्पेंशन, बड़ी TFT टचस्क्रीन और बिना इंटरनेट के काम करने वाला नेविगेशन सिस्टम भी दिया गया है। KTM के अनुसार, इसकी ग्लोबल डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

End of Feed