आज रात से कर सकेंगे नई Kia Syros की बुकिंग, फरवरी से मिलने लगेगी कार की डिलीवरी

New kia Syros Booking: किआ इंडिया आज मध्य रात्रि यानी रात के 12 बजे से इसकी बुकिंग लेना शुरू कर देगी। 3 जनवरी को बुकिंग करने वाले ग्राहकों को संभवत: फीरवरी की शुरुआती से कार की डिलीवरी मिलने लगेगी। हाल में कंपनी द्वारा जारी वीडियो विज्ञापन देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कल से शुरू होगी किआ सिरोस की बुकिंग
  • आज रात 12 बजे के बाद कर सकेंगे बुक
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में दिखेगी

New kia Syros Booking: Kia इंडिया ने नई सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा हटा लिया है और कंपनी आज मध्य रात्रि यानी रात के 12 बजे से इसकी बुकिंग लेना शुरू कर देगी। 3 जनवरी को बुकिंग करने वाले ग्राहकों को संभवत: फीरवरी की शुरुआती से कार की डिलीवरी मिलने लगेगी। हाल में कंपनी द्वारा जारी वीडियो विज्ञापन देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं। अब जल्द किआ इसकी कीमत उजागर करेगी जिससे ये भी साफ हो जाएगा कि मुकाबले को ये कितना टेंशन देने वाली है। लुक और फीचर्स में तो ये किसी से कम नजर नहीं आ रही है। कुल मिलाकर कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जोरदार मुकाबला लेकर आई है।

New Kia Syros Bookings To Open Midnight

कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जोरदार मुकाबला लेकर आई है

New Kia Syros: किआ सिरोस नई बी-एसयूवी

2025 किआ सिरोस नई बी-एसयूवी है जिसका ग्लोबल डेब्यू भारतीय मार्केट से ही किया गया है। अगले साल की शुरुआती में कंपनी इस नई कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प है कि किआ इंडिया के लाइन में नई सिरोस ने सेल्टोस और सॉनेट के बीच की जगह घेरी है। यानी सॉनेट अब भी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बनी रहेगी। लुक और स्टाइल बिल्कुल ताजा है और फीचर्स भी आपके पैसा वसूल मिल रहे हैं।

End of Feed