भारत में KIA की सबसे सस्ती कार का ‘ओराक्स एडिशन’ लॉन्च, जानें कितनी बदली Sonet

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 9, 2023, 01:45 PM IST

Kia India ने भारतीय मार्केट में अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet का नया ओराक्स एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.85 लाख रुपये है जो 4 वेरिएंट और 4 रंगों में उपलब्ध कराया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सॉनेट ओराक्स एडिशन लॉन्च
  • 11.85 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • स्टैंडर्ड वेरिएंट से काफी अलग बनाया

Kia Sonet Aurochs Edition: किआ इंडिया ने देश में अपनी सबसे सस्ती सॉनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी का ओराक्स एडिशन लॉन्च किया है जो दिखने में काफी खूबसूरत है। किआ सॉनेट ओराक्स इस कार के एचजीएक्स वेरिएंट पर आधारित है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.85 लाख रुपये रखी गई है। नए मॉडल को कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है जिसमें ओराक्स फ्रंट के अलावा टेंजेरीन फिनश वाली अगली और पिछली स्किड प्लेट्स शामिल हैं। इस एडिशन में इलेक्ट्रिक सनरूफ किआ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल भी मिले हैं।

Kia Sonet Aurochs Edition Launched In India

सॉनेट ओराक्स इस कार के HGX पर आधारित है और इसकी शुरुआती कीमत 11.85 लाख रुपये रखी गई है

कितना स्पेशल है नया एडिशन

End of Feed