New kia Syros Booking Date: Kia इंडिया ने नई सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा हटा लिया है। कंपनी 3 जनवरी से नई सिरोस के लिए बुकिंग लेना शुरू करेगी और संभवत: फीरवरी की शुरुआती से इसकी डिलीवरी भी ग्राहकों को मिलने लगेगी। वीडियो देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं। अब जल्द किआ इसकी कीमत उजागर करेगी जिससे ये भी साफ हो जाएगा कि मुकाबले को ये कितना टेंशन देने वाली है। लुक और फीचर्स में तो ये किसी से कम नजर नहीं आ रही है।
कंपनी 3 जनवरी से नई सिरोस के लिए बुकिंग लेना शुरू करेगी।
New Kia Syros: किआ सिरोस नई बी-एसयूवी
2025 किआ सिरोस नई बी-एसयूवी है जिसका ग्लोबल डेब्यू भारतीय मार्केट से ही किया गया है। अगले साल की शुरुआती में कंपनी इस नई कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प है कि किआ इंडिया के लाइन में नई सिरोस ने सेल्टोस और सॉनेट के बीच की जगह घेरी है। यानी सॉनेट अब भी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बनी रहेगी। लुक और स्टाइल बिल्कुल ताजा है और फीचर्स भी आपके पैसा वसूल मिल रहे हैं।
New Kia Syros: कितनी दमदार है नई सिरोस
किआ ने नई सिरोस बी-एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर के डीजल इंजन विकल्प मिले हैं। नई सिरोस को मिला टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ दमदार डीजल इंजन 114 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के अलावा 7-डीसीटी के विकल्प दिए हैं।
New Kia Syros: फीचर्स के मामले में जोरदार
2025 किआ सिरोस के साथ आपको फुल पैसा वसूल फीचर्स और जोरदार सेफ्टी मिलती है। यहां आईक्यूब एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, एल शेप के एलईडी टेललाइट्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंड्स 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स, इससे जुड़ा स्पॉइलर, शार्कफिन एंटीना और दोनों ओर स्किड प्लेट्स दी गई हैं।
New Kia Syros: सेफ्टी में बहुत तगड़ी है कार
नई किआ सिरोस के साथ आपको जोरदार सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें सबसे आधुनिक लेवल 2 एडीएएस शामिल है। इसके अलावा नया दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, 8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ईपीबी के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन, एंबिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स भी कार को मिलेंगे।
New Kia Syros: फुल पैसा वसूल है इंटीरियर
किआ इंडिया ने नई सिरोस को केबिन में भी बहुत खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं जो इसे बहुत आधुनिक बनाते हैं। किआ कनेक्ट, पिछली रिक्लाइनी सीटर के साथ वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
