नई Kia Syros भारत में हुई लॉन्च, दिल ललचा देगी इसकी बहुत आकर्षक कीमत

Kia Syros Price Announced: भारत में नई सिरोस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है जो काफी आकर्षक है। इसके टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 17 लाख रुपये तक जाती है। नई किआ रिसोस एसयूवी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड काफी ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सिरोस भारत में लॉन्च
  • 8.99 लाख रुपये से शुरुआत
  • कम दाम में मिलेगी नई SUV

Kia Syros Price Announced: किआ ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ही नई सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी डिस्प्ले की है। अब कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान भी कर दिया है। भारत में नई सिरोस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है जो काफी आकर्षक है। इसके टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 17 लाख रुपये तक जाती है। नई किआ रिसोस एसयूवी के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड काफी ज्यादा है। इसकी 10,000 बुकिंग्स में से 60 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट को मिली है। लुक और फीचर्स में तो ये किसी से कम नजर नहीं आ रही है।

Kia Syros Price Announced

नई सिरोस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है जो काफी आकर्षक है

New Kia Syros SUV: कितनी दमदार है नई सिरोस

किआ ने नई सिरोस बी-एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर के डीजल इंजन विकल्प मिले हैं। नई सिरोस को मिला टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ दमदार डीजल इंजन 114 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के अलावा 7-डीसीटी के विकल्प दिए हैं।

End of Feed