अगर आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। दरअसल, Kawasaki की ओर से फरवरी 2026 के लिए कंपनी की चुनिंदा बाइक Ninja और Versys पर 2.50 लाख रुपए तक की बचत की घोषणा की गई है। यह डिस्काउंट ऑफर भारतीय खरीदारों के लिए खास माना जा सकता है क्योंकि इस मूल्य कटौती के बाद ये प्रीमियम मल्टी-सिलेंडर बाइक अब उनके प्रतियोगियों की तुलना में अधिक किफायती विकल्प बन जाती हैं। स्पोर्ट्स और टूरिंग बाइक प्रेमियों के लिए यह ऑफर विशेष रूप से आकर्षक है, क्योंकि यह Yamaha, Triumph और Honda जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के विकल्पों के मुकाबले बेहतर वैल्यू प्रदान करता है।
Kawasaki February 2026 Discounts (Photo: kawasaki)
किस Kawasaki बाइक पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
सबसे बड़ा ऑफर Ninja ZX-10R बाइक पर है। इस बाइक पर 2.50 लाख रुपए की छूट के बाद यह अब 18.29 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए में उपलब्ध होगी। वहीं, Ninja 1100 SX पर 1.43 लाख रुपए की कटौती हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत कीमत 12.99 लाख रुपए हो गई है।
किस मॉडल पर मिल रहा कितना डिस्काउंट
- ZX-6R मॉडल पर Kawasaki विशेष ऑफर के तहत 83,000 रुपए मूल्य के Ohlins स्टीयरिंग डैम्पर मुफ्त दिए जा रहे हैं। यह एक्सेसरी बाइक के हैंडलिंग और स्थिरता को बेहतर बनाती है, जिससे राइडिंग अनुभव और भी शानदार हो जाता है।
- Ninja 650 बाइक पर 27,000 रुपए की आकर्षक छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट इस बाइक को मिड-साइज़ स्पोर्ट्स बाइक श्रेणी में खरीदने के लिए और भी किफायती बनाता है।
- Ninja 500 पर 17,000 रुपए का डिस्काउंट उपलब्ध है, जो इसे बजट के अनुकूल और शानदार प्रदर्शन वाली बाइक बनाता है। यह ऑफर बाइक के दीवानों के लिए एक अच्छा अवसर है।
- Ninja 300 मॉडल पर 28,000 रुपए की छूट मिल रही है, जो इसे एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक में किफायती विकल्प बनाती है। इसके साथ ही यह बाइक स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतरीन है।
- Versys-X 300 (MY25) मॉडल पर 30,000 तक की छूट के साथ-साथ 46,000 रुपए मूल्य के फ्री एक्सेसरीज भी मिल रहे हैं। यह ऑफर टूरिंग और एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
Kawasaki की बाइक्स अभी भी ऊंची कीमत वाली रहेंगी, क्योंकि इनमें आयात शुल्क शामिल है और ये CKD/CBU क्लासिफिकेशन में आती हैं। लेकिन इस डिस्काउंट से 7–10 लाख रुपए के सेगमेंट में तुलना का परिदृश्य बदल गया है। आम तौर पर Kawasaki का प्रीमियम थोड़ा कम हो गया है, इसलिए यह उन खरीदारों को आकर्षित करेगा जो नई तकनीक या फीचर्स से ज्यादा, स्मूद मोटर और टूरिंग कंफर्ट चाहते हैं।
