Kartik Aaryan Royal Enfield Classic 350: दशहरा आते ही लोग अपने वाहनों की सर्विसिंग करा लेते हैं और इनकी पूजा करते हैं. भारत में ज्यादातर ग्राहक इसी समय अपना नया वाहन भी खरीदते हैं जिनमें से एक कार्तिक आर्यन भी हैं. इस दशहरे पर कार्तिक ने उनकी चहेती रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल को माला पहनाई जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. कार्ति ने ये बाइक 2021 के अंत में खरीदी थी. भूल-भुलैया 2 की सफलता के बाद उन्हें तोहफे में मैक्लेरेन जीटी कार मिली थी जो उन्हें प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने दी थी.
दशहरे पर कार्तिक ने उनकी चहेती रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल को माला पहनाई
कार्तिक आर्यन का गैराज है जोरदार
मैक्लेरेन जीटी और रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 के अलावा कार्तिक के गैराज में और भी कई कारें मौजूद हैं जिनमें लैंबॉर्गिनी उरुस एसयूवी और मिनी कूपर शामिल हैं. एक्टिंग के साथ-साथ गाड़ियों में भी कार्तिक आर्यन खासी दिलचस्पी रखते हैं. अपने फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए एक्टर ने क्लासिक 350 की फोटो शेयर की है.
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक
क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है जो 6 वेरिएंट्स में ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है. बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 2.21 लाख रुपये तक जाती है. दिखने में ये बाइक जोरदार है और इसके साथ कंपनी ने दमदार इंजन और बेहतर कंट्रोल के लिए सिंगल और डुअल चैनल एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया है.
