जॉन अब्राहम की पहली कार थी Tata Sierra, दिलचस्प है इसकी पूरी कहानी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 17, 2023, 05:30 PM IST

जॉन अब्राहम एक्टिंग के साथ गाड़ियों का भी बहुत शौक रखते हैं और 18 लग्जरी बाइक्स कलेक्शन में शामिल करने के अलावा जॉन को कारों में भी खासी दिलचस्पी है. उन्होंने अपनी पहली कार की कहानी शेयर की है.

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा सिएरा थी जॉन की पहली कार
  • दूर के रिश्तेदार से खरीदी थी SUV
  • बुजुर्ग ने एक शर्त पर बेची थी सिएरा

John Abraham Speaks About His First Car: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक्टिंग के साथ-साथ कारों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं, हालांकि उनकी सबसे बड़ी दिलचस्पी बाइक्स में है और यही वजह है कि जॉन के गैराज में 18 से ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन मौजूद है. ये तमाम बाइक्स बहुत जोरदार है और लाखों रुपये कीमत में आती हैं. लेकिन आज हम यहां आपको बहुत तेज रफ्तार या लग्जरी कार नहीं, बल्कि जॉन की पहली कार के बारे में बता रहे हैं जो उन्होंने अपने एक दूर के रिश्तेदार से खरीदी थी. इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है जिसके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं.

John Abraham First Car Was Tata Sierra SUV

इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है जिसके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं.

टाटा सिएरा थी जॉन की पहली कार

हाल में जॉन अब्राहम ने मैशेबल.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कई सारे बाते बताई हैं. उनसे पहली गाड़ी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सबसे पहली कार उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदार से खरीदी थी जो टाटा सिएरा थी. जॉन ने बताया कि इस कार के मालिक उनके एक बुजुर्ग रिश्तेदार थे और उन्हें भी कारें बहुत पसंद हैं. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग ने उन्हें इसी शर्त पर कार बेची थी कि जब भी जॉन को ये कार बेचनी हो, वापस उन्हें की बेचेंगे. इसके अलावा जब उन्हें ये कार वापस बेचेंगे तो उसी कीमत पर बेचेंगे जिस दाम पर ये खरीदी जा रही है.

End of Feed