ऑटो न्यूज़

25 किमी से ज्यादा माइलेज वाली 2023 Maruti Suzuki Brezza CNG लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 17, 2023, 03:47 PM IST

Maruti Suzuki ने नई Brezza CNG लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये तय की गई है. कंपनी का दावा है कि एक किग्रा CNG में New Brezza को 25 KM से भी ज्यादा चलाया जा सकता है.

Image

2023 ब्रेजा सीएनजी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये रखी गई है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 Maruti Brezza CNG लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख
  • 25 KM/KG से भी ज्यादा माइलेज मिलेगा

2023 Maruti Suzuki Brezza CNG Launched In India: मारुति सुजुकी ब्रेजा एसयूवी भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आती है और अब मारुति सुजुकी ने बिक्री बढ़ाने का एक दमदार कदम उठाया है. कंपनी ने 2023 ब्रेजा सीएनजी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये रखी है. एसयूवी के टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 12.05 लाख रुपये तक जाती है. नई ब्रेजा अब मार्केट की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बबन चुकी है जिसके साथ सीएनजी तकनीक उपलब्ध कराई गई है. ये इस बात की ओर भी इशारा करता है कि मारुति सुजुकी भारत में सीएनजी गाड़ियों को लेकर कितनी गंभीर है.

ब्रेजा सीएनजी देगी भरपूर माइलेज

मारुति सुजुकी ने अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि नई ब्रेजा सीएनजी को एक किलोग्राम सीएनजी में 25.5 किमी से भी ज्यादा चलाया जा सकता है. कंपनी ने एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई डुअल टोन वेरिएंट्स के साथ सीएनजी विकल्प दिया है. ब्रेजा सीएनजी के महंगे वेरिएंट्स को अलग से कई फीचर्स दिए गए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कीलेस पुश स्टार्ट शामिल हैं.

कितना दमदार है नया सीएनजी इंजन

अपडेटेड ब्रेजा सीएनजी के स्टाइल और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सबसे बड़ा बदलाव एसयूवी का इंजन है जो अब सीएनजी से चलने वाला हो गया है. 2023 मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ 1.5-लीटर डुअल जेट, डुअल वीवीट इंजन दिया गया है जो 103 एचपी ताकत और 138 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. सीएनजी ईंधन के साथ इसकी ताकत घटकर 87 बीएचपी और 121.5 एनएम न्यूटन मीटर पीक टॉर्क रह जाती है. कंपनी ने इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए हैं, वहीं सीएनजी वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article