महिंद्रा थार की बढ़ेंगी मुश्किलें, जीप लेकर आ रही है मिनी रेंगलर

महिंद्रा थार को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में भी शामिल है। अपने आइकॉनिक डिजाईन और दमदार फीचर्स की बदौलत थार ने भारतीय कार मार्केट में मोनोपॉली बना ली है। लेकिन अब अमेरिकन कार निर्माता कंपनी जीप, थार का मुकाबला करने के लिए अपनी नई कार पेश कर सकती है। आइये जानते हैं क्या थार के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं?

Jeep Wrangler Mini: भारत में पिछ्ले कुछ समय के दौरान SUVs की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। इसी बीच भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने एक से बढ़कर एक SUVs पेश कर मार्केट में अपनी धाक जमाई है। महिंद्रा थार एक ऐसी SUV है जिसने न सिर्फ अपने आइकॉनिक डिजाईन, बल्कि अपनी जबरदस्त ऑफ रोड क्षमताओं की बदौलत भी मार्केट में अपने पैर जमा लिए हैं। मारुती जिम्नी और फोर्स गुरखा के आने के बाद भी महिंद्रा थार का जलवा कम नहीं हुआ है। लेकिन अमेरिकन कार निर्माता कंपनी जीप ने फैसला किया है कि वो थार का मुकाबला करने के लिए अपनी नई कार पेश करेगी। जीप की ऑफ रोड SUV रेंगलर को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी इस दमदार ऑफ रोड SUV का मिनी वेरिएंट भारत में पेश कर सकती है।

Jeep Mini Wrangler

महिंद्रा थार का मुकाबला करने के लिए जीप पेश करेगी नई कार

जीप की मिनी रेंगलर

जीप की इस नई कार में आपको रेंगलर से मिलता-जुलता ही डिजाईन देखने को मिलेगा। जीप की मिनी रेंगलर में आपको दमदार ऑफ-रोड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। जीप की मिनी रेंगलर भी थार की तरह ही बॉडी ऑन फ्रेम चेसिस पर आधारित होगी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जीप की मिनी रेंगलर पेट्रोल के साथ-साथ डीजल वेरिएंट में भी पेश की जाएगी। जीप की मिनी रेंगलर में आपको 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मिलेगा और साथ ही बेहतर ऑफ रोड प्रदर्शन के लिए कार में डिफरेन्शल लॉक का फीचर भी होगा।

End of Feed