Isuzu D-Max V-Cross Z Prestige: इसुजु ने डी-मैक्स रेंज को नए सेफ्टी फीचर्स से अपडेट किया है जिसके बाद ये शानदार ऑफरोड एसयूवी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस पिकअप का नया टॉप वेरिएंट वी-क्रॉस जेड प्रेस्टीज भी लॉन्च कर दिया है। इसे इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलावों के साथ पेश किया गया है। प्राइवेट बायर्स के लिए इसुजु डी-मैक्स लाइनअप में हाईलैंडर वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.20 लाख रुपये है। वी-क्रॉस जेड ट्रिम की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 25.52 लाख रुपये है जो जेड प्रेस्टीज के लिए 26.92 लाख रुपये तक जाती है।
New Isuzu D Max V Cross
जोरदार फीचर्स से लोडेड
नई डी-मैक्स वी-क्रॉस जेड प्रेस्टीज को सभी जगह क्रोम फिनिश की जगह अब ड्रार्क ग्रे फिनिश दिया गया है। ये पिकअप के अगले और पिछले बंपर, फॉग लैंप क्लस्टर, ग्रिल, ओआरवीएम और रूफ रेल्स पर देखा जा सकता है। सबसे ज्यादा आकर्षक इसके 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स हैं। केबिन में एक्टिव सेफ्टी सिस्टम मिला है और कई बदलाव भी मिलते हैं। डी-मैक्स रेंज के मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, हिल स्टार्ट, हिल डिसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स सामान्य तौर पर मिले हैं।
दमदार इंजन से लैस
इसुजु ने वी-क्रॉस रेंज में कोई तकनीक बदलाव नहीं किया है। एसयूवी के साथ 1.9-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 163 एचपी ताकत बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। इसुजु वी-क्रॉस के दोनों वेरिएंट्स को शिफ्ट-ऑन-फ्लाय 4 व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, वहीं इसके बेस मॉडल जेड वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिला है। इसुजु डी-मैक्स हाईलैंडर वेरिएंट के साथ भी यही इंजन मिलता है, लेकिन इसे सिर्फ 2 व्हील ड्राइव सिस्टम में पेश किया गया है।
