Hyundai i20 N Line: ह्यून्दे इंडिया ने पिछले साल सितंबर में आई20 फेसलिफ्ट लॉन्च की थी। अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इस हैचबैक के एल लाइन वेरिएंट से पर्दा हटा लिया है। इससे साफ होता है कि बहुत जल्द भारतीय और वैश्विक मार्केट में इसे लॉन्च किया जाने वाला है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई आई20 एन लाइन में कई जगहों पर एन लाइन बैजिंग, स्पोर्टी बंपर्स, 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे कई अन्य हाइलाइट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार को चार नए रंगों - ल्यूमेन ग्रे पर्ल, मेटा ब्लू पर्ल, वाइब्रेंट ब्लू पर्ल और ल्यूसिड लाइम मेटेलिक में पेश किया है।
बहुत जल्द भारतीय और वैश्विक मार्केट में इसे लॉन्च किया जाने वाला है।
ब्लैक थीम पर बना इंटीरियर
नई ह्यून्दे आई20 एन लाइन के इंटीररियर को पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों जगहों पर आपको लाल फिनिश भी नजर आएगा। इस प्रीमियम हैचबैक के स्पेशल एडिशन को एन लाइन स्टीयरिंग व्हील पर लेदर और लाल धागे की तुरपाई, स्पोर्टी गियरबॉक्स लीवर, एल्युमीनियम लुक वाला स्पोर्ट्स पैडल और खास एन लाइन के लिए स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं। ये अब आपको हैचबैक के स्टैंडर्ड वेरिएंट में नहीं मिलता है।
कितना बदला केबिन
आई20 एन लाइन के केबिन में मोबाइल कनेक्टिविटी वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, सिंगल पेन सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी कलर एंबिएंट लाइट और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला इंजन दिया गया है, यहां 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशल दिए हैं।
