Hyundai ला रही क्रेटा से दमदार SUV, सितंबर में लॉन्च हो सकती है 2024 Alcazar

Hyundai Alcazar Facelift SUV: ह्यून्दे इंडिया जल्द नई एल्कजार फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी बिक्री सितंबर 2024 से शुरू हो सकती है। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही ह्यून्दे एल्कजार फेसलिफ्ट
  • सितंबर 2024 तक हो सकती है लॉन्च
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक से पहले मार्केट में आएगी

Hyundai Alcazar Facelift SUV: ह्यून्दे की एल्कजार एसयूवी बिक्री के मामले में बहुत कमाल नहीं कर पाई है, इसीलिए कंपनी जल्द इसका फेसलिफ्ट मॉडल भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। ताजा रिपोर्ट में बताया है कि नई एल्कजार फेसलिफ्ट को सितंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।

2024 Hyundai Alcazar Facelift

ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा

दिखने में बहुत जोरदार एसयूवी

ह्यून्दे एल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दिखने में ये एसयूवी पहले से बहुत जोरदार है, अब इसकी स्टाइल में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं। इसे क्रेटा से अलग बनाने के लिए कई स्टाइल चेंज दिए जाएंगे जिससे मॉडल भी ताजा लगेगा। इसके अलावा एसयूवी का पिछला हिस्सा भी बदल गया है। यहां स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे जो क्रेटा जैसे ही होंगे, लेकिन ग्रिल और अगला बंपर इससे जुदा होगा। अलॉय व्हील्स और साइड प्रोफाइल में बदलाव का अनुमान नहीं है।

End of Feed