Hyundai का बड़ा प्लान! 2027 में आएंगी नई इलेक्ट्रिक SUV, Creta और Bayon CNG

Upcoming Hyundai SUV: Hyundai अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 2027 की शुरुआत में तीन नए मॉडल पेश कर सकती है।

Upcoming Hyundai SUV: Hyundai Motor India साल 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और Bayon के CNG वर्जन पर काम कर रही है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा को जनवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इन मॉडलों की लॉन्चिंग और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां अभी अनुमानित हैं।

Hyundai

2027 में आएंगी नई इलेक्ट्रिक SUV, Creta और Bayon CNG

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV को HE1i कोडनेम दिया गया है। यह कंपनी की भारत में स्थानीय स्तर पर विकसित पहली छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon EV और Kia Syros EV जैसी गाड़ियों से होगा।

End of Feed