हुंडई इंडिया की कमान पहली बार अब भारतीय हाथों में, तरुण गर्ग बने कंपनी के MD और CEO, जानें कौन हैं वे?

Tarun Garg Hyundai New MD and CEO: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने तरुण गर्ग को नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय इस पद पर आया है। वे वर्तमान में कंपनी के सीओओ और डायरेक्टर हैं और उन्सू किम की जगह लेंगे।

Tarun Garg Hyundai New MD and CEO : दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी अगली कमान तरुण गर्ग के हाथों सौंप दी है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी भारतीय को एमडी और सीईओ का पदभार सौंपा है। तरुण गर्ग का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होगा। वर्तमान में वह HMIL के पूर्णकालिक डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में कार्यरत हैं। वे उन्सू किम की जगह लेंगे, जो दक्षिण कोरिया स्थित मूल कंपनी हुंडई मोटर कंपनी में एक स्ट्रैटजिक भूमिका निभाने के लिए लौट रहे हैं।

hyundai Motor India Limited, Tarun Garg, Hyundai MD and CEO appointment

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने तरुण गर्ग को नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया

लंबा अनुभव और व्यापक प्रबंधन योग्यता

तरुण गर्ग के पास ऑटो उद्योग में 20 साल से अधिक का लंबा और समृद्ध अनुभव है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि गर्ग को सेल्स, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट स्ट्रैटजी और ब्रांड कम्युनिकेशन सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहरी समझ और विशेषज्ञता हासिल है। पिछले दो वर्षों से वह ग्लोबल मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जिससे उनके नेतृत्व कौशल और व्यापक अनुभव का विस्तार हुआ है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की स्थापना 29 साल पहले हुई थी और आज यह भारत की टॉप कार निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए लगातार नए उत्पाद और सेवाएं प्रदान की हैं।

End of Feed