जोरदार सेफ्टी फीचर्स के साथ Hyundai Aura Facelift लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,29,600 रुपये

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 23, 2023, 05:01 PM IST

Hyundai India ने नई Aura Facelift कई बड़े बदलावों और नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.29 लाख रुपये रखी है जो खास कीमत है और संभवतः पहली कुछ हजार बुकिंग्स के लिए ही रहेगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ऑरा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च
  • 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस
  • एक्सटीरियर में भी हुए बड़े बदलाव

Hyundai Aura Facelift Launch: ह्यून्दे इंडिया ने नई ऑरा फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है जिसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 6,29,600 रुपये से शुरू होती है. नए मॉडल को कंपनी ने एक्सटीरियर में बड़े बदलावों के साथ पेश किया है, वहीं इसके सेफ्टी फीचर्स में भी बड़ा अपडेट किया गया है. अब नई ऑरा 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है जिसमें सामान्य तौर पर 4 एयरबैग्स मिले हैं, वहीं विकल्प में 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं. अब इस कार के साथ चुनने के लिए 6 कलर्स मौजूद हैं जिनमें से एक नया रंग स्टारी नाइट है.

Hyundai Aura Facelift

30 ज्याद फ्ट फीचर् उपब् कर

एक्सटीरियर में हुए बड़े बदलाव

नई ह्यून्दे ऑरा फेसलिफ्ट के अगले हिस्से में काले रंग की ग्रिल और इसके इर्द-गिर्द एलईडी डेटाइम रनिंग अगले बंपर पर लगाए गए हैं. कार के साथ आर15 डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके लुक को और निखारते हैं. बाहरी हिस्से में क्रोम का इस्तेमाल पहले से ज्यादा हुआ है जो इसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान वाला लुक देता है. रियर विंग स्पॉइलर भी नई ऑरा फेसलिफ्ट का हिस्सा बना है जो इसके पिछले हिस्से को चौड़ा, स्पोर्टी और दमदार दिखाता है.

End of Feed