ऑटो न्यूज़

अब तक की सबसे स्मार्ट Honda Activa भारत में हुई लॉन्च, इसके साथ नहीं मिलेगी चाबी!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 23, 2023, 02:56 PM IST

Honda Two-Wheelers ने भारत में बिल्कुल नई Activa 6G H-Smart लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 74,536 से 80,537 रुपये तक रखी गई है. लॉन्च होते ही ये स्कूटर इस रेंज का नया टॉप मॉडल बनकर सामने आया है.

Image

ये स्कूटर लॉन्च होते ही इस रेंज का टॉप मॉडल बन गया है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 74,536 रुपये
  • अब तक की सबसे स्मार्ट एक्टिवा!

Honda Activa 6G H-Smart: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया एचएमएसआई ने देश में ग्राहकों की चहेती एक्टिवा 6जी का नया एच-स्मार्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर लॉन्च होते ही इस रेंज का टॉप मॉडल बन गया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 74,536 रुपये रखी गई है. नई होंडा एक्टिवा 6जी एच-स्मार्ट को तीन ट्रिम्स - स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट में पेश किया गया है जिसमें अगले दो मॉडल्स की कीमत क्रमशः 77,036 और 80,537 रुपये है. कंपनी का दावा है कि नए स्कूटर के साथ पांच नई पेटेंटेड टेकनोलॉजी एप्लिकेशंस दी गई हैं.

कितनी स्मार्ट है नई एक्टिवा 6जी

होंडा टू-व्हीलर्स का दावा है कि एक्टिवा 6जी एच-स्मार्ट के साथ कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जिसमें स्मार्ट की के जरिए मदद से यूजर को अपना स्कूटर ढूंढने में मदद मिलती है. यहां बिना चाबी के राइडर स्कूटर को लॉक या अनलॉक कर सकता है. इस स्मार्ट की का इस्तेमाल इंजन स्टार्ट करने में तब ही किया जा सकता है जब यूजर स्कूटर के 2 मीटर के दायरे में हो. इसके अलावा यहां इंजन स्टार्ट या स्टॉप करने के लिए एक स्विच भी दिया गया है.

इंजन और बाकी फीचर्स दमदार

होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट का व्हीलबेस बढ़ाया गया है, पैर रखने की ज्यादा जगह, नया पासिंग स्विच और डीसी एलईडी हेडलैंप्स भी यहां दिए गए हैं. नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और अडजस्टेबल रियर सस्पेंशन स्कूटर को मिले हैं. होंडा का दावा है कि नया स्कूटर नई तकनीक वाला है जिसे 110 सीसी पीजीएम-एफआई इंजन दिया गया है. यहां अपडेटेड प्रोग्रम्ड फ्यूल इंजेक्शन, स्मार्ट टंबल तकनीक, एसीजी स्टार्टर और फ्रिक्शन रिडक्शन जैसे फीचर्स भी मिले हैं जिससे ईंधन की बहुत बचत होती है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article