Hyundai की Creta, Venue और Exter पर 85,000 तक की करें बचत, इन कारों पर मिल रहा ऑफर

अगर आप Hyundai की नई कार खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो जुलाई का यह ऑफर आपके लिए अच्छी बचत का मौका साबित हो सकता है।

अगर आप जुलाई में एक नई कार की तैयारी में हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Hyundai की ओर से कंपनी के कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। सबसे ज्यादा फायदा Hyundai Creta के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को कुल 85,000 रुपये तक की बचत करने का मौका मिलेगा।

Hyundai

Hyundai कारों पर मिल रहे तगड़े ऑफर (Photo: X Handle/@HyundaiIndia)


Hyundai Creta पर सबसे अधिक फायदा

Hyundai की सबसे लोकप्रिय एसयूवी Creta पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। बेस E वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर कंपनी 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, अगर ग्राहक अपनी पुरानी योग्य गाड़ी को स्क्रैप कराते हैं तो उन्हें 50,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव भी मिलेगा। इस तरह कुल लाभ 85,000 रुपये तक पहुंच जाता है।

End of Feed