New Generation Creta का नेक्स्ट लेवल जलवा, 6 महीने में बिक गईं 1 लाख SUV

New Gen Hyundai Creta Sales Milestone: ह्यून्दे ने भारतीय मार्केट में नई जनरेशन क्रेटा जनवरी 2024 में ही लॉन्च की है। तब से लेकर अब तक इस एसयूवी को ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है, यही वजह है कि लॉन्च कि सिर्फ 6 महीने में इस एसयूवी की 1 लाख यूनिट बिक गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन ह्यून्दे क्रेटा का कमाल
  • 6 महीने में बिक गईं 1 लाख यूनिट
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड है SUV

New Gen Hyundai Creta Sales Milestone: ह्यून्दे इंडिया ने जनवरी 2024 में ही अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। इसके जोरदार फीचर्स और शानदार लुक के चलते ये हर उम्र के ग्राहकों में खूब पसंद की जा रही है। यही वजह है कि लॉन्च से महज 6 महीने में ही इस एसयूवी ने बिक्री में नया माइलस्टोन रखा है। ह्यून्दे इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने बताया कि कंपनी ने लॉन्च के सिर्फ 6 महीने में ही इस एसयूवी की 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेच ली हैं। बता दें कि लॉन्च के 1 महीने में ही नई जनरेशन क्रेटा को 50,000 बुकिंग्स मिल गई थीं, वहीं कंपनी हर महीने इसकी 15,000 से ज्यादा यूनिट औसत बेच रही है।

Hyundai Creta Facelift

लॉ्च से महज 6 महने ें ही इस एसयवी ने बिकरी ें या माइलस्ोन खा

बिक्री कुल 10 लाख पार

ह्यून्दे इंडिया ने 2015 में पहली बार क्रेटा एसयूवी को लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक इसकी बिक्री में कमी नहीं आई है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस एसयूवी की 10 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस मिड साइज एसयूवी की 2.80 लाख यूनिट विदेशों में भी निर्यात की हैं। करीब 8 साल में ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है। कुल मिलाकर 9 साल से भी कम समय में 12.80 लाख क्रेटा बिक चुकी हैं।

End of Feed