Hyundai Venue Price Hike: नए साल में ह्यून्दे ने पहले ही कारों की कीमत बढ़ाने की जानकारी दे दी थी। अब कंपनी ने 1 जनवरी 2025 से नई वेन्यू खरीदने वालों को झटका दिया है। इस किफायती एसयूवी की कीमत में इजाफा कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, इनमें वेरिएंट, वेरिएंट और अन्य कई शामिल हैं। ह्यून्दे वेन्यू के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 9,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। जिन वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है उनमें ई 1.2 पेट्रोल एमटी, एस ओ 1.2 पेट्रोल एमटी, एस ओ प्लस 1.2 पेट्रोल एमटी और एग्जीक्यूटिव 1.0 टर्बो पेट्रोल एमटी शामिल हैं।
ह्यून्दे वेन्यू के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 9,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है।
सबसे सस्ता सनरूफ वेरिएंट
भारतीय मार्केट में सनरूफ वाली कारों का अलग क्रेज जारी है और अब लोग कम बजट में भी इस फीचर की डिमांड कर रहे हैं। कुछ समय पहले लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 के साथ बहुत कम कीमत पर ये फीचर उपलब्ध कराया गया है। ह्यून्दे इंडिया ने भी सनरूफ वाली अपनी सबसे सस्ती वेन्यू लॉन्च की है। वेन्यू एस ओ नामक नया वेरिएंट इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 9.36 लाख रुपये है। इस कीमत के साथ ये वेन्यू का सबसे सस्ता वेरिएंट बन गया है। इसके साथ कंपनी ने इकलौता 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाता है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
किन फीचर्स से लोडेड है वेरिएंट
ह्यून्दे ने नई वेन्यू एस ओ के साथ फीचर्स में लगभग कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ एस प्लस ट्रिम में मिलने वाले एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के साथ कलर्ड टीएफटी एमआईडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी पर नजर डालें तो वेन्यू के इस वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
तकनीकी बदलाव भी नहीं मिले
कंपनी ने वेन्यू के इस नए वेरिएंट में कोई तकनीकी बदलाव भी नहीं दिया है। इसके अपडेटेड मॉडल को भी समान 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 बीएचपी ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये फुर्तीला इंजन है जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लोडेड है। गौरतलब है कि नई जनरेशन क्रेटा ने भारतीय मार्केट में लॉन्च होते ही सुपरहिट हो गई है और अब कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है।
