महंगी होने के बावजूद ह्यून्दे आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार के 1,000 ग्राहक पूरे हुए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 25, 2023, 09:34 PM IST

Hyundai India ने Auto Expo 2023 में नई IONIQ 5 Electric Car लॉन्च की थी और अब कंपनी ने इसके लिए 1,000 ग्राहक जुटा लिए हैं। ये लंबी रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है जो हाइटेक फीचर्स से लैस है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई ह्यून्दे आयोनिक 5 की बिक्री
  • 1,000 से ज्यादा ग्राहक पूरे हुए
  • लंबी रेंज वाली है प्रीमियम ईवी

Hyundai Ioniq 5 EV Sales: ह्यून्दे इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही नई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत करीब 46 लाख रुपये है। कंपनी ने इस महंगी कार के लिए अब तक 1,000 ग्राहक तलाश लिए हैं, हालांकि ये कोई बड़ा आंकड़ा नहीं है। लेकिन बतौर इलेक्ट्रिक कार और 46 लाख कीमत होने के बावजूद इसकी 1,000 यूनिट बिकना कोई साधारण बात नहीं है। जुलाई 2023 में ही कंपनी ने इसकी 500 यूनिट बेचने की जानकारी दी थी, अब अगली 500 यूनिट करीब 4 महीने में बेच ली है। ये काफी जोरदार इलेक्ट्रिक कार है जो हाइटेक फीचर्स से लैस है।

Hyundai IONIQ 5 Sales

ये काफी जोरदार इलेक्ट्रिक कार है जो हाइटेक फीचर्स से लैस है

धाकड़ स्टाइल और डिजाइन

ह्यून्दे आयोनिक 5 को कंपनी के ग्लोबल मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिसपर किआ ईवी6 आधारित है। इस कार की स्टाइल और डिजाइन बहुत खूबसूरत है। रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल वाली आयोनिक 5 के अगले हिस्से में पेरामेट्रिक पिक्सल एलईडी हेडलैंप्स लगाए गए हैं। इसके अलावा क्लेमशेल बोनट, ऑटो फ्लश डोर हैंडल्स, पेरामेट्रिक पिक्सल एलईडी टेललैंप्स और एक्टिव ऐरो अलॉय व्हील्स कार को मिले हैं। कंपनी ने इस ईवी को तीन रंगों - ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में पेश किया है।

End of Feed