Hyundai Creta Facelift Launch: धाकड़ लुक और हाइटेक फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2024 Hyundai Creta, यहां जानें कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 16, 2024, 01:25 PM IST

Hyundai Creta Facelift Launch, Price in India: Hyundai ने भारत में New Creta Facelift SUV लॉन्च कर दी है जिसे बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने नई क्रेटा में खूब सारे नए फीचर्स दिए हैं और लुक के मामले में भी ये पहले से बहुत आकर्षक हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 Hyundai Creta हुई लॉन्च
  • 11 लाख शुरुआती एक्सशोरू कीमत
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड है नई SUV

Hyundai Creta Facelift Price in India: ह्यून्दे इंडिया ने ग्राहकों की पसंदीदा एसयूवी में एक क्रेटा का 2024 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10,99,900 रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17,23,800 रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा एक्सटीरियर में भी नजर आने वाले बदलाव किए गए हैं, कुल मिलाकर नई क्रेटा एसयूवी पहले से बहुत आकर्षक हो गई है।

2024 Hyundai Creta Launched In India

इसके टॉप मॉडल की कीमत 17,23,800 रुपये तक जाती है

नए में क्या-क्या मिला

2024 ह्यून्दे क्रेटा का चेहरा काफी बदल गया है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एच शेप के डीआरएल और नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप सेटअप शामिल हैं। यहां दूसरी डिजाइन का बंपर और छप पर लगा स्पॉइलर के अलावा बदला हुआ टेलगेट भी मिला है। कंपनी ने इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस ऑप्शनल, एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 6 मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन हैं, इनमें रोबस्ट एमेरल्ड पर्ल कलर नया है। कंपनी का दावा है कि नई क्रेटा 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देगी।

End of Feed